A2

गुरुवार, 8 मार्च 2018

सिगरेट पीने से होते है खतरनाक रोग जाने क्या होता है। cigarettes is dangerous for life

सिगरेट पीना आज के समय मे एक फैशन सा बन गया है। आज के दौर में कम उम्र के बच्चे, युवा सबसे ज्यादा इस लत से ग्रसित है। जो उन्हें बहुत गंभीर बीमारियों की तरफ लेके जा रहा है।उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नही है कि वो अपनी ज़िंदगी को नरक में धकेल रहे है।यह सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्रों में देखने को मिलता है।एक बार सिगरेट की लत लग जाती है तो वह इतनी आसानी से नही छूटती है,छोड़ने की कोशिश करने पर भी नही छूट पाती है।
हम आपको बतायेंगे सिगरेट पीने से कौनसे खतरनाक रोग होते है।

कैंसर- 

सिगरेट पीने से कैंसर होता है यह बात सिगरेट के पैकेट पर भी लिखी होती है।सिगरेट का धुआं जब हमारे फेफड़ों में जाता है तो वहाँ फेफड़ों की कुपिकाओ में जाकर टार को भर देता है जिससे फेफड़ों का कैंसर होता है जो जानलेवा है आज इस कैंसर के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है।यह चिंताजनक है।

श्वासरोग

श्वास रोग एक गंभीर बीमारी है जिसका मुख्य कारण स्मोकिंग करना है। इससे अस्थमा, सांस लेने में कठिनाई, तमक श्वास,दमा रोग जो बहुत खतरनाक है और जानलेवा भी है। मनुष्य थोड़ा सा काम करने पर जल्दी थक जाता है,सांस फूलने लगता है।

ह्रदय(दिल) रोग

सिगरेट पीने वाले व्यक्ति में एक आम इंसान की अपेक्षा बहुत अधिक ह्रदय रोग होते है। इसमें मुख्य रोग हर्ट अटेक,ब्लड प्रेशर का कम होना,खून नलिकाओं में ब्लॉकेज होना, इससे रोगी की मृत्यु भी हो सकती है।सिगरेट में उपस्थित निकोटिन खून को गाढ़ा कर देता है जिसके कारण ह्रदय को अधिक कार्य करना पड़ता है।

रक्त प्रवाह में अवरोध

स्मोकिंग करने से खून गढ़ा हो जाता है जिसकी वजह से शरीर मे खून का प्रवाह ढंग से नही हो पाता है।और शरीर को जरूरी ऑक्सीजन नही मिल पाती है जो गंभीर रोगों उत्पन्न करता है।

सेक्स(योन)शक्ति कमजोर

सिगरेट पीने से योन शक्ति व शारीरिक शक्ति पर बहुत प्रभाव पड़ता है।इससे लिंग का ढीलापन, नपुंसकता, वीर्य की कमी,शुक्राणुओं की कमी, तथा सेक्स ना करने का मन जैसी बीमारी होती है जो बहुत खतरनाक है।

त्वचा के रोग

स्किन में झुर्रिया,त्वचा की चमक कम हो जाती है,बुढापा जल्दी आ जाता है,खुजली हो जाती है। यह सब सिगरेट पीने से होता है।

आंखों के रोग

सिगरेट पीने से आंखों की गंभीर बीमारी होती है।अंधता, मोतियाबिंद, आँखों मे लालिमा,एलर्जी आदि रोग उत्पन्न होते है।

मानसिक रोग

सिगरेट पीने से कई मानसिक रोग उत्पन होते है जैसे- भूलने की बीमारी, दिमाग का कमजोर होना, बुद्धि नष्ट, सोचने की शक्ति का कम होना गंभीर बीमारी होती है इसके अलावा शरीर हमेशा आलस में रहता है।

टी बी(तपेदिक) रो

टी बी रोग का मुख्य कारण स्मोकिंग करना है।तथा यह एक जानलेवा बीमारी है अगर सही समय पर इसका पूरा इलाज ना हो।सिगरेट पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है जिसकी वजह से टी बी का बैक्टिरिया शरीर एक्टिव होकर इस रोग को उत्पन करता है।यह एक संक्रामक रोग है।दुनिया मे सबसे ज्यादा मृत्यु इसी रोग से होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें