A2

रविवार, 1 अप्रैल 2018

खाना खाने के बाद ये काम भूलकर भी न करे होते है खतरनाक नुकसान।

आज की दिनचर्या में लोग बहुत ज्यादा ही व्यस्त हो गए है । जो हर काम मे बहुत जल्दी रखते है जीवन इतना व्यस्त हो गया है कि लोग अपने स्वस्थ के प्रति भी जागरूक नही है। कैसे खाना है क्या खाना है किस टाइम खाना है। अक्सर आज कल खाना खाने के बाद तुरंत ऐसे काम करते है जो उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाते है जिसके बारे में। उन्हें पता नही होता है।आज हम आपको कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो आपके लिये बहुत जरूरी है और आप स्वस्थ जीवन जी सकते है।तो आप हमारी बताई हुई बातो को ध्यान से पढ़ो----

1-खाने के तुरंत बाद पानी पीना-

आज कल सब लोग क्या करते है,खाना खाने के बाद एक दम से पानी पी लेते है।ऐसा नही करना चाहिए खाना खाने के बाद आधे घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए क्योंकि अगर हम खाने के तुरंत बाद पानी पीते है तो इससे हमारी जो जठराग्नि है वह मंद हो जाती है, जिसकी वजह से भोजन सही नही पचता है।और हमे सही पोषण नही मिल पाता है।जिसकी वजह से हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्व नही मिल पाता है।और कई उदर रोग भी हो जाते है,।ऐसा आयुर्वेद में वर्णित है।

2- खाने के बाद सिगरेट पीना---

सिगरेट पीने वालों के लिए खाना खाने के बाद सिगरेट पीना एक आदत होती है,कुछ लोग तो ये भी मानते है कि खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट पीने से खाना पचता है लेकिन ऐसा नही होता है। ये ओर ज्यादा नुकसान देता है,क्योंकि खाना खाने के बाद एक सिगरेट पीना 10 सिगरेट के बराबर नुकसान देता है। और यह हमारी आर्टरी को भी ब्लॉक करती है, जिससे दिल के रोग होने की संभावना 50% तक बढ़ जाती है और खाना खाने के एक दम बाद में सिगरेट पीने से कैंसर का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए सिगरेट को कभी मत पिये यह आपके जीवन को बर्बाद करती हैं।

3- खाने के बाद स्नान करना है खतरनाक---

खाने के बाद अक्सर लोग खासकर गर्मी के मौसम में खाना खाने के बाद एक दम से स्नान करते है मगर ऐसा नही करना चाहिए क्योंकि यह आपको बीमार बना सकता है। और आपको पता भी नही चलेगा आयुर्वेद शास्त्र में खाने के तुरंत बाद स्नान करना वर्जित माना गया है, ऐसा करने से आपको पेट के चारो ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और भोजन को पचाने में भी बहुत समस्या होती है अच्छे से भोजन नही पच पाता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखे खाना खाने के बाद करीब 2 से 3 घण्टे बाद स्नान करें।

4- सोना भी है हानिकारक---

अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग खाना खाने के एक दम बाद सो जाते है पर ऐसा नही करना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। खाना खाने के बाद सोने से खाना अच्छे से नही पचता है और यह मोटापा भी बढ़ाता है। इसलिए यह ध्यान रखे खाने के एक दम बाद मत सोये ओर कुछ टाइम के बाद सोये।

5- खाने के बाद ना करे व्यायाम--

खाना खाने के तुरंत बाद में व्यायाम नही करना चाहिए क्योंकि यह बहुत हानिकारक हो सकता है, इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है और आपको अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए यह जरूर ध्यान रखे खाना खाने के कम से कम 30 मिनट के बाद वॉक या व्ययाम करना चाहिए।

6- चाय ना पिये खाने के बाद---

खाना खाने के बाद चाय पीने का मन करता है और कुछ लोग समझते है कि यह अच्छा है पर ऐसा नही हैं। खाने के बाद चाय पीना नुकसानदेह है और आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है।कुछ लोग मानते है कि चाय पीने से ऑयली भोजन पच जाता है इसीलिए खाने के बाद चाय पीते है। पर ऐसा नही है इससे आपको एसिडिटी, गैस ,कब्ज और indigation की समस्या हो सकती है इसके अलावा यह आपके पोषण तत्वों को भी सोख लेती है। आप इन सभी चीजों से बचे ओर खुद को स्वस्थ रखें।

आपको हमारी ये जानकारी कैसी लगी आप हमें कमेन्ट करके बता सकते है,ओर इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते है। अगर आपके कोई भी सुझाव या जानकारी हमे देना चाहते है तो हमे जरूर कंमेंट करे। धन्यवाद


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें