A2

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

गर्मी से बचने के घरेलू उपाय आपको रखें एक दम ठण्डा।

गर्मी से खुद को बचाये रखने के लिये बहुत जरूरी है। यह हमारे स्वास्थ्य को खराब भी कर सकती है, और कई बीमारियों को शरीर मे उत्पन्न भी कर सकती है। इसके लिए जरूरी है कि हम गर्मी से बचने के लिये घरेलू उपाय प्रयोग में लाये और खुद को बचाये व स्वस्थ रखे। तो आइए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में जो आपको गर्मियों से बचा कर रखेंगे और आपको शरीर मे ठंडक का अहसास कराएंगे।

1- निम्बू पानी और शिकंजी--

गर्मी के मौसम में निम्बू बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है आप इससे घर मे रखे और इसका सरबत बनाकर पिये सरबत बनाने के लिए शक्कर और सैंधव नमक व निम्बू जूस का प्रयोग करे। इसके लिये आपको एक गिलास पानी मे दो चम्मच शक्कर और एक निम्बू निचोड़ दे फिर हल्का नमक डालें और इसे अच्छे से घोल कर पिये। ये आपको गर्मी से तुरंत राहत दिलाएगा और पियास भी नहीं लगने देगा। इसके अलावा आप घर मे शिकंजी का प्रयोग भी गर्मी से बचने के लिए कर सकते है।

2-नारियल पानी, छाछ और दही-

गर्मी से बचने के लिए आप छाछ का सेवन करे यह आपके शरीर को ठंडा रखती है और नारियल पानी का सेवन भी गर्मी से बचाने में उपयोगी है,और आप दही का सेवन भी गर्मी से बचने के लिए जरूर करे यह तीनों पदार्थ गर्मी से बचाने में और शरीर को ठंडा रखने में बहुत उपयोगी है।

3- गन्ने का रस और बेल का जूस--

गर्मी में आपको गन्ने का रस आसानी से मिल जाएगा आजकल तो गलियों में गन्ने के जूस वाले घूमते है आप इसका सेवन करे और गर्मी से राहत पाये। इसके अलावा बेल को आप घर मे लाकर रखे और इसका जूस आप घर मे ही निकाल सकते है यह गर्मी में बहुत फायदेमंद है और यह आपको लू से भी बचाता है। अतः इसका सेवन भरपूर मात्रा में करे 

4- तली हुई और तैल से बने पदार्थ--

कचौरी, पकौड़ी, भटूरे और अन्य तैल से बनी हुई चीजें खाने से बचे इनके अधिक सेवन से शरीर मे पानी कि कमी हो जाती है और अधिक गर्मी लगती है।

5- अधिक ठण्डा जल या पानी-

गर्मी के मौसम में अक्सर फ्रिज का पानी पीते है या बहुत ही ठंडा पानी पीते है, ज्यादा ठण्डे पानी का सेवन नही करना चाहिए इससे हमारे शरीर की कोशिकाओं में जमाव हो जाता है और शरीर से पसीना नही निकल पाता है जिससे हमें अधिक गर्मी लगती है। हमे नॉर्मल पानी पीना चाहिए यह गर्मी में हमे बचाये रखता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें