A2

Technology & smart phones लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Technology & smart phones लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 30 जून 2018

टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव -

भारत में एक जुलाई से मोबाइल नम्बरों के लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है।अब मोबाइल नम्बर 1 जुलाई से 13 डिजिट के हो जायँगे 1 जुलाई 2018 से कोई भी नया नम्बर अगर लेंगे तो वह 13 डिजिट का होगा।सरकार ने इसके लिए सभी राज्यों को निर्देश दे दिये है। और लगभग इसके लिये टेलीकॉम की सभी कंपनियों ने तैयारी भी पूरी कर ली है।

भारत मे बढ़ते मोबाइल यूजर की वजह से -

भारत मे लगातार बढ़ते मोबाइल यूजर कि वजह से यह कदम उठाना पड़ रहा है । वर्तमान में लगभग भारत मे 48 करोड़ मोबाइल यूज़र्स है। इंटरनेट और मोबाइल  Association ऑफ इंडिया और आई एम आर बी कि संयुक्त रिपोर्ट में यह बताया गया है 2017 कि दिसम्बर माह तक मोबाइल यूजर की संख्या 17.22 फीसदी से बढ़कर 45.6 करोड़ तक पहुंच गई है। यह रिपोर्ट देश मे बढ़ती मोबाइल कि लोकप्रियता को दर्शाती है। जो किफायती होने के कारण लोकप्रिय हो रही है। इस रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया है की शहर में साल दर साल अनुमानित व्रद्धि 18.64 फीसदी रही जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह व्रद्धि 2016 दिसम्बर से 2017 दिसम्बर तक 15.3 फीसदी रही।

क्या वजह है नम्बरो को बदलने की -

रिपोर्ट के मुताबिक, दूरसंचार विभाग की अधिकारियों की बैठक में अधिकारियों ने कहा है कि अब 10 अंको के लेवल में नये नम्बर जारी करने कि कोई गुंजाइश नही बची है। अब से पहले ही इसकी जरूरत को महसूस किया जा रहा था कि अब 10 अंको के नम्बरो में बदलाव करना होगा इन्हें 10 अंको से बढ़कर 12 या 13 अंको का  करना होगा। अब इन्हें 13 अंको में जारी करना होगा।

इससे पहले भी बदल चुके है नम्बर - 


ऐसा पहली बार नही हो रहा आपको बता दे इससे पहले भी दूर संचार विभाग नम्बरो को बदल चुका है। इससे पहले सन 2002 में सभी नम्बरो के आगे 2 लगा दिया गया था। जिसकी वजह से सभी टेलीफोन नम्बर बदल चुके थे। उस समय बड़े नगरो में जैसे दिल्ली, कोलकता, मुम्बई और चेन्नई में इस्तेमाल होने वाले टेलीफोन नम्बर 7 से बढ़कर 8 अंको के हो गए थे। और वही छोटे इलाको में ये नम्बर 6 अंक से बढ़कर 7 अंको के हो गए थे।

सभी सिस्टम होंगे अपडेट - 


दूरसंचार विभाग ने सभी कंपनियों को अपने पुराने सिस्टम को अपडेट करने के आदेश दे दिए है। छोटे सर्कल वाली कम्पनियों को भी आदेश जारी कर दिए गए है। पुराने नम्बर भी दिसम्बर 2018 तक इस सिस्टम के तहत अपडेट होंगे।

बुधवार, 27 जून 2018

Mi या रेडमी मोबाइल फैंस के लिये खुसखबरी है,रेडमी अपने दमदार मोबाइल फ़ोन्स  ओर किफायती दरों के लिए जानी जाती है, इसी कड़ी में रेडमी ने एक ओर नया स्मार्टफोन मार्किट में उतारा है। जो रेडमी 5 प्रो का अपडेट वर्जन है रेडमी 6 प्रो यह स्मार्टफोन अभी चीन में ही लॉन्च हुआ है,जल्द ही भारतीय मार्केट में लांच किया जाएगा।
हालांकि आपको xiaomi redmi 6 pro (रेडमी 6 प्रो) के लिये थोड़ा इंतज़ार करना होगा।

रेडमी 6 प्रो के साथ Mi pad 4 भी किया लॉन्च-- 

Xiaomi redmi(रेडमी)  ने Mi  पैड4 भी लांच किया है, हालांकि अभी इसके बारे में कुछ ज्यादा जानकारी प्राप्त नही हो पाई है। लेकिन हम आपको रेडमी 6 प्रो के बारे में विस्तार से बताते है,शाओमी रेडमी 6 प्रो में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है,5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा12 मेगापिक्सेल का दिया गया है। कंपनी ने फ़ोन में 5.84 इंच की डिसप्ले दी गई है।
ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 का प्रोसेसर दिया गया और इसके अलावा इनमे 4000 mAh की बैटरी दी गयी है, इसके अलावा इसमें यूजर एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए फेस अनलॉक फ़ीचर, xiaomi रेडमी 6 प्रो में वॉइस असिस्टेंट भी दिया है। तथा इसके साथ लॉन्च किया गया xiaomi Mi pad 4 में 6000 mAh कि बेटरी दी गयी है।

रैम और मेमोरी वेरियंट्स-कीमत

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में मार्किट में उतारा है 3 gb रैम और 4gb रैम में इसमें 3gb रैम वाले स्मार्टफोन में 32 gb इंटरनल मेमोरी है और 4 gb रैम वाले स्मार्टफोन में 64 gb इंटरनल मेमोरी दी गयी है।
अगर इसकी कीमत की बात की जाए तो 32 gb वेरिएंट की कीमत 999 युआन करीब ( 10500 रुपये) है। 4 gb 64 gb वाले स्मार्टफोन की क़ीमत 1199 युआन ( करीब 12500 रुपये) है। चीन में इसकी सेल शुरू हो चुकि है इसमें अगर कलर(रंग)की बात की जाए तो मोबाइल फोन लाल, ब्लू ,पिंक, गोल्ड और ब्लैक कलर में उपलब्ध है।
Xiaomi 6 pro mui9 पर चलता है और इसकी मेमोरी को sd कार्ड के जरिये 256 gb तक बढ़ाया जा सकता है,इसके अलावा इसमें ब्लूटूथ, 4g नेटवर्क सपोर्ट के साथ वाल्ट(volte), हैडफोन जैक और वाइ फाई, भी दिया गया है।

गुरुवार, 15 मार्च 2018

शाओमी ने  अपना मोबाइल रेडमी5A की कीमत में इजाफा किया है। यह रेडमी का इंटर मोबाइल फोन है,जिसकी कीमत भारत मे लांच के समय 4999 रुपये रखी गयी थी। कंपनी की तरफ से कहा गया था जब वो इसकी 5 मिलियन यूनिट्स को बेच देगी तो इसकी कीमत में इजाफा कर दिया जायेगा। कंपनी के मुताबिक शाओमी ने पिछले महीने 1 मिलियन यूनिट की बिक्री की है।अभी इस बात की पुष्टि नही हो पाई है कि कंपनी ने अपना 5 मिलियान का टारगेट पूरा कर लिया है या नही । कंपनी ने Mi 5A की कीमत को अब 5999 रुपये कर दिया है। जो फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन, और कंपनी के स्टोर पर नई कीमत को डिस्प्ले कर दिया गया है।जो लग पहले इस मोबाइल फोन को नही खरीद पाये है।उन्हें अब इसके लिये 1000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

क्या स्पेसिफिकेशन है Mi 5A में-

इस फ़ोन के अंदर जो फीचर दिये गये है दूसरी कंपनियां इस कीमत में ये सब फ़ीचर नही दे रही है। इसलिये लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे है। क्योंकि यह एक बजट स्मार्ट फोन है।
 Mi 5A का डिस्प्ले 5.7cm है, जो काफी अच्छा है।
इसमें ड्यूल कैमरा है जिसमे फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सेल का जो सेल्फी के लिये बहुत अच्छा है,बैक(रियर) कैमरा 13 मेगा पिक्सल का है यह भी अच्छा है। बैटरी की बात करे तो 3000mAh की दी गयी है।कंपनी के मुताबिक इसका स्टैंड बाय टाइम 8 दिन है। इसमें दो वेरिएंट्स है एक 16 gb स्टोरज 2gb रैम और दूसरा है। 3gb रैम 32 gb स्टोरज के साथ यह फोन आता है।

Redmi 5 लांच देखे फीचर क्या है-

शाओमी ने भारत मे अपना मोबाइल रेडमी 5 लांच करने का फैसला किया है यह मोबाइल फोन बुधवार को शाम 3 बजे लांच होगा। इसकी लॉन्च को आप कंपनी के यूट्यूब चेनल पर देख सकते है।
क्या फीचर है या फोन में इसका डिस्प्ले 5.7 inch का है और इसमें 3300mAh की बेटरी दी गयी है जो काफी अच्छी बात है। इसकी कैमरे की बात करे तो इसमें ड्यूल कैमरे है जो 5मेगापिक्सेल ओर 12 मेगापिक्सेल का है। यह ऐमज़ॉन इंडिया पर सेल होगा।

सोमवार, 5 मार्च 2018

एप्पल आई फोन के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे,जिसके मोबाइल फ़ोन सारी दुनिया में बिकने के मामले में रिकॉर्ड कायम कर चुके है। आज हम आपको एप्पल के बारे में कुछ ऐसी बाते बताएंगे जो शायद आप नही जानते होंगे ।

ये है रोचक बातें एप्पल के बारे में

1- जब पहला आई फोन बनकर तैयार हुआ तो एप्पल कंपनी ने नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनी से ये करार किया कि वो आई फोन में अपना यानी एप्पल का लोगो ही दिखाई दे ना कि दूसरी कंपनी का।

2-आई फोन की शुरुआत फ़ोन से नही हुई थी बल्कि आई फ़ोन की शुरुआत टेबलेट पीसी से हुई थी।जब स्टीव जॉब्स ने देखा ये टेक्नोलॉजी तो मोबाइल फोन में भी यूज़ की जा सकती है इसी को देखते हुए आई फोन मोबाइल की शुरुआत हुई।

3-पहला आई फ़ोन(iPhone) सन 2007 में बनकर तैयार हुआ।

4- पहला आई फोन एप्पल ने नही बनाया था। बल्कि सिस्को कंपनी ने बनाया था। क्योंकि सिस्को ने पहले ही आई फ़ोन नाम को regesterd करा लिया था।बाद में जब एप्पल ने आई फोन को मार्किट में उतारा तो सिस्को कंपनी ने एप्पल पर केस भी कर दिया था।

5-एप्प डाऊनलोड करने के लिए सबसे पहले जो एप्प स्टोर था जहाँ से आप एप्लिकेशन को डाउनलोड कर सकते थे एप्पल ने ही बनाया था।

6-आई फोन के जितने भी ads विज्ञापन होते है उनमें आई फ़ोन की डिसप्ले पर टाइम 9:41 होता है पता है क्यों इसी टाइम पर ही स्टीव जॉब्स ने आई फ़ोन को सबसे पहले लॉन्च किया था इसलिए हर फ़ोन में यही टाइम दिखाई देता है।

7-एप्पल आई फ़ोन ओर sumsung में कॉम्पिटिशन तो होता ही रहता है । शायद ही आपको ये बात पता हो कि आई फ़ोन का प्रोसेसर को samsung ही बनाता है।

8-आई फ़ोन सन 2012 में हर दिन 3 लाख से ज्यादा फोन को बेचता था यह अब तक का रिकॉर्ड है।

9-आई फ़ोन की कीमत ब्राज़ील में अमेरिका की तुलना में दोगुनी होती है यानी अगर अमेरिका में आई फ़ोन 10000 रुपये है तो ब्राज़ील में 20000रुपये होगी।

10- आई फ़ोन की दीवानगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है।दुनिया मे आई फ़ोन का एक ऐसा भी दीवाना है जो जापान का रहने वाला है।वो आई फोन 7 लॉन्च होने के 7 महीने पहले एप्पल स्टोर के बाहर खड़ा हो गया था।

तो दोस्तो ये थी आई फोन iphone  के बारे में कुछ मजेदार बाते। आपको ये पोस्ट केसी लगी हमे कमैंट्स करके बताये ओर अपने सुझाव दे। आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है।

धन्यवाद।

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

शाओमी ने भारत में अपने दो नए फोन लॉन्च किए है।ये स्मार्ट फोन बुधवार को लॉन्च किए गए रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च किए है। इनमें रेडमी नोट 5, 2017 में आये रेडमी नोट 4 का अपग्रेड वर्जन है,
इसके अलावा रेडमी नोट 5 प्रो में अपग्रेड वर्जन स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट दिया गया है। इस बजट के स्मार्ट फोन में ये पहला तरह का वर्जन दिया गया है। इसका डिस्प्ले 6 इंच का  फुल स्क्रीन दिया गया है। इसमें आई फोन x जैसे ड्यूल वर्टिकल कैमरा फ़ीचर भी दिया गया है, अब हम आगे जानते है और फीचर्स के बारे में---
  फुल HD डिस्प्ले ---
रेडमी नोट प्रो में 5.99 इंच का फुल HD(1080×2160) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसका इसमें 2.5डी कवर्ड गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। नोट 5 प्रो में पहले फ़ोन की अपेक्षा 12 प्रतिशत बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, यह फोन बेजल लेस है,इसमें डिस्प्ले के ऊपर और नीचे काफी कम खाली जगह है।

फेस अनलॉक और ब्यूटी फाई 4.0

ब्यूटी फाई शाओमी का इमेज इन्हेसिंग सॉफ्टवेर हे जो भारतीयों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। रेडमी नोट 5 प्रो में फेसिअल को पहचानने वाला फीचर्स है जो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित है। शाओमी ने दावा किया है कि इसका फेस अनलॉक फीचर्स 0.2 सेकंड में लॉक खोलने में सक्षम है।

बैटरी लाइफ-

इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग नहीं दिया गया है इसके चार्जर टाइप सी का दिया गया है।कंपनी का दावा है इसमें 14 घण्टे का वीडियो और 8 घण्टे का एक्सपीरिएंस ले सकते है। यह एंड्राइड ओपरेटिंग सिस्टम 7.9 पर चलता है। ओरियो का अपडेट भी रेडमी शायद कुछ दिनों में दे सकता है। इसके अलावा इसमें बैटरी के तापमान को कम रखने के लिए थर्मल सीट दी गयी है जो बैटरी के तापमान को सामान्य रखती है। और परफॉर्मेंस बना रहता है।

सेल्फ़ी कैमरा, ड्यूल कैमरा

रेडमी नोट 5 प्रो में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप हे, इसमें 12 मेगापिक्सल  कैमरा है,जिसमे सोनी  आईएमएक्स  485 सेंसर है जो अच्छी फोटो लेने में समर्थ है। दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है जिसमे सैमसंग कलर सेंसर दिया गया है।

ओपरेटिंग सिस्टम

इसमें स्नैपड्रेगन 636 चिपसेट रेडमी नोट 5 प्रो में दिया गया है। इसमें 630 चिपसेट की अपेक्षा 40 प्रतिशत तक फोन की स्पीड बढ़ जाती है,।
इसमें 4/6 जीबी रैम  के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है जो इस फोन के expriance को और ज्यादा मजेदार बनता है।